{"_id":"637e5e384ce6494fbf35e1fa","slug":"fir-for-engaging-with-bsa-in-the-presence-of-cdo-ballia-news-vns685160580","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीडीओ की मौजूदगी में बीएसए से उलझने पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीडीओ की मौजूदगी में बीएसए से उलझने पर एफआईआर
विज्ञापन
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीडीओ की मौजूदगी में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह से उलझना जिला महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय को भारी पड़ गया। शहर कोतवाली पुलिस ने बीएसए की तहरीर पर मंगलवार को प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार को तहसीली स्कूल परिसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चे एवं विज्ञान अध्यापकों ने अपने-अपने मॉडल का स्टाल लगाया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा थे। दिन में करीब 2.30 बजे प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती, चिलकहर पर तैनात सहायक अध्यापिका और जिला महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष रंजना पांडेय प्रदर्शनी में पहुंच कर हस्तक्षेप करने लगी। आरोप है कि जब बीएसए ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने बीएसए के खिलाफ अर्मायादित शब्दों का भी प्रयोग किया। इतना ही नहीं सीडीओ की मौजूदगी में प्रदर्शनी में भी व्यवधान उत्पन्न किया, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है।
आरोप है कि रंजना पांडेय का कार्यस्थल प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती है, जो विकासखंड चिलकहर में स्थित है। प्रदर्शनी में मात्र बच्चों एवं विज्ञान शिक्षकों को ही उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था, फिर भी उनके द्वारा अनाधिकृत रूप से जानबूझकर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर बीएसए के खिलाफ अमर्यादित भाषा प्रयोग करके कार्यक्रम में खलल डाला गया, जिसके खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध पुलिस से किया था। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
मामले में तहरीर के आधार पर शिक्षा क्षेत्र चिलकहर में तैनात शिक्षिका रंजना पांडेय के खिलाफ निर्धारित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की भी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण सिंह, कोतवाल, शहर कोतवाली, बलिया।