फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against two for creating code in voter list

Ballia News: वोटर लिस्ट में कूट रचना करने पर दो के खिलाफ एफआईआर

Wed, 26 Apr 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
FIR against two for creating code in voter list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। नगर पालिका रसड़ा के वार्ड नंबर 24 के सभासद प्रत्याशी के खिलाफ एसडीएम/ निर्वाचन अधिकारी सदानंद सरोज ने धोखाधड़ी और कूट रचना कर अपने प्रतिद्वंद्वी का पर्चा निरस्त कराने को लेकर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में निर्वाचन अधिकारी ने उल्लेख किया है कि नगर पालिका रसड़ा के वार्ड संख्या 24 में सदस्य पद हेतु के लिए राजेश पुत्र छेदीलाल ने नामांकन पत्र भरा था। लेकिन जांच के दौरान निर्वाचक नामावली में राजेश के पिता का नाम हरिशंकर पाया गया। इस संबंध में जब संबंधित से पूछताछ और विभागीय जांच की गई तो स्पष्ट हुआ कि राजेश के विपक्षी अविनाश जायसवाल पुत्र गोपाल जी, निवासी मोहल्ला गुदरी बाजार, रसड़ा और भारद्वाज स्टेशनर्स, निकट कोतवाली हरपुर, बलिया की संलिप्तता सामने आई। इनकी मंशा यह रही कि राजेश का पर्चा खारिज हो जाए। कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed