फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against Prime Minister for molesting a woman

Ballia News: महिला से छेड़खानी में प्रधानपति पर एफआईआर

Tue, 05 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
FIR against Prime Minister for molesting a woman
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के पतिसा बकवा में पांच दिन पूर्व महिला के साथ हुई छेड़खानी के मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जितौरा के प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह 29 अगस्त की भोर में खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान दिवाकर यादव ने उसे पीछे से पकड़ लिया। साथ गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसे आवास दिलाने का लालच दिया। वह किसी तरह से भाग निकली। घटना के बाद महिला ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी, लेकिन प्रधान पति के रसूख के कारण कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने शनिवार को तहसील दिवस में घटनाक्रम की शिकायत की। मामले में लगातार पंचायत और दबाव के बाद भी जब महिला अपनी शिकायत से पीछे नहीं हटी तो पुलिस ने रविवार शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रधान पति के खिलाफ छेड़खानी का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed