फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fir against former minister Ambika Chaudhary including many people for kidnapping jila panchayat sadasya on ballia

बलिया: कई दिनों से जिपं सदस्य लापता, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी समेत कई लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Jun 2021 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Jun 2021 08:20 PM IST
सार

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अकटहां निवासी वार्ड नं-10 के जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा कई दिनों से लापता हैं। इस मामले में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सहित दो अन्य के खिलाफ बांसडीहरोड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, वार्ड नंबर-16 के जिला पंचायत सदस्य असगर अली उर्फ गुड्डू मलिक भी कई दिनों से लापता है। जिस पर पिता जमालुद्दीन ने अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Fir against former minister Ambika Chaudhary including many people for kidnapping jila panchayat sadasya on ballia
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अकटहां निवासी वार्ड नं-10 के जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा के लापता होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुकदमा कर कर लिया है। जिला पंचायत सदस्य के पिता की तहरीर पर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व उनके दो सहयोगियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के पिता मंगला वर्मा ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया था कि 17 जून को वे और दो अन्य लोग उनके घर आए थे। जिसके बाद वे उनके पुत्र को अपने साथ ले गए और तभी से बेटे कोई पता नहीं चल रहा है। मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के सपा प्रत्याशी के पिता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सहित दो अन्य दिनेश चौधरी व अमित यादव के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील लांबा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के पिता ने मनियर थाने में नामजद दी तहरीर
वार्ड नंबर-16 के जिला पंचायत सदस्य असगर अली उर्फ गुड्डू मलिक के पिता जमालुद्दीन ने अपने बेटे के गायब होने की मनियर थाने में मंगलवार तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। जिला पंचायत सदस्य के पिता जमालुदीन ने एक पूर्व मंत्री सहित तीन नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो लोग 17 जून को मेरे घर आए और मेरे पुत्र घर के बाहर बुलाया।

उसके बाद पूर्व मंत्री ने असगर से बलिया चलने को कहा, जहां जिला पंचायत सदस्यों की मीटिंग के बारे में बताया था। 23 जून को बेटे का फोन आया कि उसे अज्ञात जगह ले जाया गया है। उस दिन से मेरे पुत्र का अता-पता नहीं है। अब उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। आशंका है कि मेरे पुत्र के साथ कोई दुर्घटना न हो जाए। इस बाबत थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed