फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against father and son for cheating bakery businessman

Ballia News: बेकरी व्यवसायी से ठगी में पिता-पुत्र पर एफआईआर

Sat, 29 Jun 2024 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
FIR against father and son for cheating bakery businessman
बेकरी कारोबारी से व्यापारी बनकर 160 पेटी टोस्ट का गबन करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चंदौली निवासी बेकरी व्यवसायी संदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने अपना नाम रामकेश सिंह चौहान बताकर बांसडीह क्षेत्र का व्यापारी बनकर संपर्क किया। टोस्ट लेने की इच्छा जाहिर की। उसने अपने फर्म, जीएसटी आदि की जानकारी व्हाट्सएप पर दी। तत्काल भुगतान की बात कही गई। इस पर संदीप सिंह ने 20 जून को पिकअप से 160 पेटी टोस्ट (68 हजार) भेज दिया।
सामग्री बलिया पहुंचने पर एक व्यक्ति ने अपने को रामकेश सिंह चौहान का पुत्र बताकर ड्राइवर से संपर्क किया। क्षेत्र के केवरा सेरियां मोड़ पर बुलाकर एक कटरे के सामने सामग्री उतरवा ली। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने ड्राइवर से कहा कि पैसा दुकान पर मिलेगा। आप मेरी बाइक के पीछे गाड़ी लेकर चलिए। इसके बाद वह बलिया की तरफ निकला और रास्ते में तेजी से बाइक चलाकर कहीं गायब हो गया। जब ड्राइवर ने उसका फोन मिलाया तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। मुख्य व्यापारी का फोन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में ड्राइवर ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। टोस्ट व्यवसायी ने बांसडीह कोतवाली में आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच के बाद पुलिस ने कथित व्यापारी पिता-पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
महिला समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलिया। सदर कोतवाली के काशीपुर नयी बस्ती निवासी लाल बहादुर राय ने धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्रभावती देवी, सीता देवी निवासी मिश्रनेवरी, आयुष दुबे, अभिषेक दुबे निवासी दलन छपरा व विमला राय निवासी काशीपुर नयी बस्ती मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। लालबहादुर राय ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने तथ्यों को छुपाकर फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed