फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against 13 named and 100 unknown persons over dispute with Mahant Mahamandleshwar of Shrinath Math ballia

Ballia: श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर से विवाद पर 13 नामजद व 100 अज्ञात पर मुकदमा, नपा अध्यक्ष हिरासत में

Wed, 09 Jul 2025 09:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, रसड़ा (बलिया)।
अमर उजाला नेटवर्क, रसड़ा (बलिया)। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Jul 2025 09:54 AM IST
सार

Ballia News: श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर से विवाद पर 13 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही नपा अध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
FIR against 13 named and 100 unknown persons over dispute with Mahant Mahamandleshwar of Shrinath Math ballia
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनाथ मठ प्रांगण स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला की कमेटी का विवाद गहरा गया है। श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी से सोमवार को हुई हाथापाई मामले में उनकी तहरीर पर पुलिस ने देर रात नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल समेत 13 नामजद व 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मंगलवार को एक हजार से अधिक श्रीनाथ भक्त मठ पर पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा पुलिस फोर्स के रहे। एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम संजय कुशवाहा, क्षेत्राधिकार आलोक गुप्ता ने महामंडलेश्वर से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रण में रखा।
विज्ञापन


पुलिस दोपहर में नपा अध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। चेयरमैन पर कार्रवाई के विरोध में बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। नपा के सफाईकर्मी एवं बसपा कार्यकर्ता थाना गेट पर धरने पर बैठ गए और अध्यक्ष की रिहाई की मांग की। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी की तहरीर पर चेयरमैन सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीठ के विरुद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार की जांच एएसपी उत्तरी अनिल झा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बाढ़ जैसे हालात: 35 घाटों का संपर्क टूटा, 10 फीट पीछे हटा आरती स्थल, शवदाह स्थल भी बदला

व्यापारियों से मांगा सहयोग

नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल व महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी के बीच हुए विवाद के बाद एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा चेयरमैन ने समर्थकों के साथ शाम को नगर भ्रमण किया। व्यापारियों से दुकानें बंद कर गांधी पार्क में बैठक में आने के लिए कहा। उन्होंने प्रशासन पर महामंडलेश्वर का पक्ष लेने का आरोप लगाया। नपा अध्यक्ष ने मारपीट करने वाले पर मुकदमा दर्ज न होने पर धरने पर बैठने में सहयोग मांगा।

रामलीला मैदान के निरीक्षण के दौरान हुआ था विवाद
नगर के लोगों की ओर से बनाई गई रामलीला कमेटी के निर्देश पर नपाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल सोमवार की दोपहर अपने समर्थकों के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी पहुंच गए। दोनों पक्षों के समर्थकों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाल विपिन सिंह ने मामला शांत कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खबर लगते ही सैकड़ों श्रीनाथ भक्त पहुंच गए। महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी आरोपियों पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठ गए।

विवाद की वजह रामलीला की दो कमेटियों का गठन

13 जुलाई को श्रीनाथ मठ पर मेला मालिक रामजी स्टेट एवं महंत कौशलेंद्र गिरी ने इस बार मेला कमेटी का नया अध्यक्ष संतोष जायसवाल को बना दिया। 18 जुलाई को मेला कमेटी का विस्तार कर कमेटी को मूर्त रूप दे दिया। उसके बाद ब्रह्मस्थान में पूर्व मेला संयोजक संजय जायसवाल की देखरेख में नंदू जायसवाल को अध्यक्ष बना दिया गया। तभी से दोनों पक्षों में तल्खियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed