{"_id":"5eef81ee8ebc3e431f7ff808","slug":"find-20-corona-paitent-ballia-news-vns531427917","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित.....टूटा रिकार्ड, महिला अस्पताल के लैब टेक्निशिययन समेत 20 नए मिले मरीज, संख्या हुई 90","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित.....टूटा रिकार्ड, महिला अस्पताल के लैब टेक्निशिययन समेत 20 नए मिले मरीज, संख्या हुई 90
विज्ञापन
बैरिया कस्बा स्थित गोहिंया टोला में कोरोना संक्रमित मिलने पर घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में रविवार को 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने के बाद अब तक एक दिन में मिले मरीजों की संख्या का रिकार्ड टूट गया। जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 90 हो गई है। जिले में अब तक कुल 90 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 59 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। रविवार को आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। बताया कि जनपद के विकासखंड पंदह के पनिचा में एक, कैथौली में एक, चकबहाउद्दीन में एक व खेजुरी में एक पॉजिटव केस मिला है। विकासखंड दुबहर ब्लॉक के जनाड़ी में दो, घघरौली में एक, भड़सर में एक, शंकरपुर में एक तथा बेरूरबारी ब्लाक के शिवपुर में एक, सुखपुरा में एक व गगनभेव में एक तथा बेलहरी ब्लाक के बेलहरी गांव में एक, रसड़ा ब्लाक के खरवाईनार में एक, बैरिया ब्लॉक के गोन्हिया टोला में एक पॉजिटिव केस मिला है। वहीं हनुमानगंज ब्लाक के तिखमपुर (परिखरा मौजा) में चार पॉजिटिव केस मिला है। जबकि एक जिला महिला चिकित्सालय में पैथालाजी में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात कर्मचारी पॉजिटिव मिला है।
अब जिले में एक्टिव केस 31 हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। आज मिले मरीज को देखते हुए जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 54 हो जाएगी। हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने आदि का निर्देश दिया गया है। बताया जाता है इसमें 14 संक्रमित प्रवासी हैं और शेष मरीजों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं।