फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   File taken from the officer who came to investigate, records cracked

जांच करने पहुंचे अधिकारी से छीनी फाइल, अभिलेख फटा

Mon, 19 Oct 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
File taken from the officer who came to investigate, records cracked
सुखपुरा (बलिया)। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो पर सोमवार को एक शिक्षक के प्रमाणपत्रों की जांच करने आए जांच अधिकारी सह खंड शिक्षा अधिकारी पर कुछ लोगों ने हमला कर उनके पास के कागजात छीन लिए। छीनाझपटी में कागजात नष्ट हो गए। बाद में हमलावर अपनी कार छोड़ कर फरार हो गए। सुखपुरा पुलिस ने हमलावरों की कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सतीश सिंह कुशवाहा विकास खंड मनियर के प्राथमिक विद्यालय बनकट में शिक्षक हैं। उनके बारे में डीएम से शिकायत की गई थी। जिसके बाद उनके प्रमाण पत्रों की जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बेरूआरबारी मोतीचंद चौरसिया प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर दो पर पहुंचे थे। विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के बीच वे आरोपी के अभिलेख देख ही रहे थे कि 9 से 10 की संख्या में लोग वहां पहुंचे और खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों से बहस करने लगे। इसी दौरान अचानक उन लोगों ने हमला कर दिया व खंड शिक्षा अधिकारी के हाथों से प्रवेश पंजिका और अन्य अभिलेख छीनने लगे। इस छीनाझपटी में प्रवेश पंजिका और अभिलेख फटकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

इसी प्रवेश पंजिका एवं अभिलेख में आरोपी सतीश का नाम था। शिक्षक हमलावरों को पकड़ने के दौड़े तो सभी कार छोड़कर अन्य वाहनों से बलिया की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी अभिलेख नष्ट करने के आरोप में सुखपुरा थाने में तहरीर दी है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचंद चौरसिया ने बताया कि इस घटना में आरोपी के सारे अभिलेख नष्ट हो गए हैं। इससे जांच प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बघेवां ग्राम के मनोज कुमार ने गांव के ही सतीश सिंह कुशवाहा पुत्र श्रीराम वर्मा पर कक्षा 5 व कक्षा 10 में दो नामों से दो-दो बार परीक्षा उत्तीर्ण करने का आरोप लगाते हुए डीएम बलिया से शिकायत की थी। ा में तहरीर दी है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचंद चौरसिया ने बताया कि इस घटना में आरोपी के सारे अभिलेख नष्ट हो गए हैं। इससे जांच प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed