फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting with accountants in tehsil

Ballia News: तहसील में लेखपालों से मारपीट

Tue, 11 Feb 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fighting with accountants in tehsil
रसड़ा। तहसील परिसर में मंगलवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई। नगरा क्षेत्र की ताड़ीबड़ा गांव की सीमा सिंह की किसान दुर्घटना बीमा से संबंधित एक फाइल को दुरुस्त कराने को लेकर तहसील पहुंचे खैरा निस्फी निवासी संजीव गिरी की लेखपालों से भिड़ंत हो गई। लेखपालों से हाथापाई के बाद मारपीट हो गई। लेखपालों के खिलाफ संजीव गिरी ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में संजीव गिरी ने आरोप लगाया कि ताड़ीबड़ा गांव की सीमा सिंह किसान दुर्घटना बीमा के लिए सभी कागजात करा चुकी हैं, लेकिन 10 हजार की मांग की जा रही है। इसी फाइल के समाधान के लिए मंगलवार को रसड़ा तहसील पर बुलाया गया था। वहां पहुंचा तो मारपीट की गई। पीड़ित ने पांच लेखपालों पर जानेलवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed