फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting over witchcraft, woman dead, thieves injured

Ballia News: जादू-टोने को लेकर मारपीट, महिला की मौत, चोर लोग घायल

Mon, 15 Jul 2024 04:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Fighting over witchcraft, woman dead, thieves injured
रेवती (बलिया)। थाना क्षेत्र के हड़िया कला गांव में शनिवार की देर रात जादू-टोना को लेकर अक्षय लाल शाह और गौरीशंकर शाह पक्ष के बीच लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। इसमें 65 वर्षीय राजमुनी देवी पत्नी अक्षयलाल शाह की मौत हो गई। वहीं, संतोष शाह (30), सोनू शाह (27), बेबी शाह (25) तथा दूसरे पक्ष के रूपेश शाह (25) घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद आरोपित पक्ष के लोग फरार हैं। महिला के पुत्र ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हड़ियाकला गांव निवासी गौरीशंकर शाह की पौत्री रूपा की 15 जून को कोलकाता में मौत हो गई। उसका 30 जून को हड़ियाकला में श्राद्ध हुआ। गौरीशंकर साह के परिवारवालों को संदेह था कि राजमुनी देवी के जादू-टोना के कारण रूपा की मौत हुई थी। इस बात को लेकर गौरी शंकर शाह पक्ष के लोग क्रोधित थे। शनिवार की रात इसी बात को लेकर गौरीशंकर शाह के परिवार के लोग एकजुट होकर अक्षय लाल शाह के घर में घुसकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

मारपीट की इस घटना में राजमुनी देवी सहित परिवार के अन्य तीन लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाते समय रास्ते में राजमुनी देवी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सोनू शाह और रूपेश शाह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। आरोपित पक्ष के लोग फरार हैं। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed