फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting over land dispute, FIR against eight

Ballia News: भूमि विवाद में मारपीट, आठ पर एफआईआर

Tue, 19 Dec 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fighting over land dispute, FIR against eight
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी में रविवार को भूमि संबंधी विवाद में बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वादी मीना देवी पत्नी रक्षपाल यादव निवासी बड़सरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को वे अपने घर के आंगन में बैठी थीं। विपक्षी मंगलदेव पांडेय के परिवार के लोग उनके घर में घुस गए और पीटने लगे। मारपीट में उनकी बहू और बेटे को काफी चोटें आई हैं। शोर मचने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष की चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed