{"_id":"6178335edeea4f5aca5744f8","slug":"fighting-over-comments-on-facebook-10-injured-ballia-news-vns6194144140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर कमेंट को लेकर मारपीट, 10 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर कमेंट को लेकर मारपीट, 10 जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के नारायनपुर (बघौता ) में फेसबुक पर कमेंट को लेकर दो किशोरों के बीच हुई मारपीट के बाद मंगलवार को दोनों पक्षों आमने सामने हो गए। इस दौरान जमकर लाठी ठंडे के साथ ईंट पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।
गांव के दो किशोर करन और राकेश के बीच फेसबुक पर किसी तरह की कमेंट को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। इसी बीच सोमवार की शाम वे दोनों इसी बात को लेकर आपस में उलझे तो कुछ देर में ही मारपीट होने लगी। बवाल बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर गांव की एक पुलिया पर दोनों पक्षों के युवक आमने सामने हुए और मारपीट शुरू हो गई। जिसके कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच पूरी लामबंदी से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के ज्योति कश्यप 15, अशोक कुमार 17, पतार 30, वकील 17 एवं दूसरे पक्ष के अखिलेश कुमार 42, गुलशन 18, आंचल देवी 22, पार्वती 18, अनिल 40, कुलंजन 18 घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के अनिल कुमार की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस बारे में इंस्पेक्टर मंटू राम ने बताया कि बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों ने विवेक खोकर बवाल मचाया है। कार्रवाई की जा रही है। दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है।