फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting between two sides for taking out Barja, 12 injured

बारजा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल

Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides for taking out Barja, 12 injured
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के भरथाव गांव में बुधवार की सुबह बरजा निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भरथाव गांव निवासी राजेंद्र राजभर के घर के लोग बरजा निकाल रहे थे। इसी दौरान विश्वनाथ राजभर के घर के लोग बारजा निकालने से मना करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे जिसमें एक पक्ष के राजेंद्र, सरोज, अजय, महेंद्र, बबीता, सविता, अशोक, अर्चना घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से विश्वनाथ, वीरन, कर्मा, निशा घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय, महेंद्र व बबीता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed