फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fhrai religion flag , start Dnusyjtr Fair

धर्म ध्वजा फहराई, धनुषयज्ञ मेला शुरू

Wed, 16 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 16 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fhrai religion flag , start Dnusyjtr Fair
सुदिष्ट बाबा के समाधि पर लगने वाला धनुष यज्ञ मेला बुधवार को शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ धर्म ध्वज फहराने के अलावा संत रामबालक बाबा और श्याम बाबा के फीता काटने के साथ हुआ। इस दौरान रामबालक बाबा ने सुदिष्ट बाबा के  कार्यों और उनके भक्तों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि राम नाम में अपार शक्ति है, राम के नाम लेने से ही जीवन के पाप धुल जाते हैं।
विज्ञापन


सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल पर संत श्याम बाबा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं को बताया कि संत कभी मरता नहीं है, वे अमर होते हैं। उसी तरह सुदिष्ट बाबा आज भी हम लोगों के बीच कहीं न कहीं हैं। वहीं संत रामबालक बाबा ने सुदिष्ट बाबा के चमत्कारों को लोगों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन


कहा कि मेले के आनंद लेने आने वाले मेलार्थी पहले सुदिष्ट बाबा का दर्शन करें, फिर मेले का आनंद उठाएं। संत रामबालक और श्याम बाबा समाधि स्थल पर पहुंचकर सुदिष्ट बाबा के यहां मत्था टेका। इसके बाद वे कुटिया में बैठकर मेले में आए भक्तों को प्रसाद के रूप में जलेबी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर ग्राम प्रधान जनक दुलारी, प्रधानपति  गौरीशंकर गुप्त, प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्ता, सुनील भारती, शिवजी सिंह, विद्या, इंद्रभूषण सिंह, ग्राम पंचायत सचिव संजय, एडीओ पंचायत उमेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed