फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Few days left for Yogi government said Opposition Leader Ramgovind Chowdhury 

योगी सरकार के रह गए गिने-चुने दिन, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: रामगोविंद

Thu, 05 Aug 2021 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 12:18 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि झूठ व फरेब वाली बीजेपी सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है।
 

विज्ञापन
Few days left for Yogi government said Opposition Leader Ramgovind Chowdhury 
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देश गुलामी की तरफ जा रहा हैं। केंद्र और प्रदेश में बनी भाजपा सरकार को आमजन से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था और पंचायत चुनावों में हुई व्यापक हिंसा के सहारे सत्ता मद में चूर योगी सरकार के दिन अब गिने चुने रह गए हैं। चौधरी बुधवार को बलिया जिले में बांसडीह में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा 2022 का चुनाव राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के आधार पर नहीं, बल्कि झूठ व फरेब के बल पर चुनाव लड़ेगी और फिर एक बार लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेगी। समाजवादी कार्यकर्ताओं को सजग रहते हुए इनके षड्यंत्रकारी मंसूबों को ध्वस्त करना होगा। गांव-गांव जाकर लोगों से मिलकर इस सरकार की विरोधी नीतियों को बताएं।
विज्ञापन


किसानों की फसलों के उत्पादन का उचित दाम नहीं मिला, उसके पीछे सरकार की खरीद नीति जिम्मेदार है। सरकार की मंशा पूंजीपतियों की तिजोरी के भंडारण क्षमता को बढ़ाना है। सारे कल-कारखाने, रेल, बीमा कंपनी को बेचने की तैयार हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यशपाल सिंह, डॉ हरिमोहन सिंह, पूर्व प्रचार्य उदय प्रताप सिंह, अरुण यादव, रविंद्र सिंह, अशोक यादव, बिहारी पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, यशराम सिंह, जिंजी सिंह, अजय सिंह, शिवनरायन राय, पप्पू पांडेय, सत्यम सिंह सन्नी, मंटू सिंह बाबा, शुभम सिंह, सूर्यदेव तिवारी, नीतीश पांडेय, दीनदयाल यादव, पंकज गोंड, अंगद तिवारी, अंकित सिंह, मो आरिफ, कृष्णा वर्मा, अमजद अली, सज्जाद अनवर, हैप्पी पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह तथा संचालन जगमोहन यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed