फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fertilizer reached 129 resource committees for Rabi sowing

Ballia News: रबी की बोआई के लिए 129 साधन समितियों पर पहुंची खाद

Tue, 22 Oct 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer reached 129 resource committees for Rabi sowing
बलिया। रबी के सीजन में खेतों की जोताई व बोआई का कार्य तेज हो गया है। जिले में यूरिया व डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद किसानों को उपलब्ध कराने के लिए साधन सहकारी समितियों पर भेजने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

अभी तक 129 साधन सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सचिव वितरण भी कराने लगे हैं। जिले में 160 साधन सहकारी समितियां हैं। इन समितियों पर रोस्टर के हिसाब से सचिवों को बैठने की तिथि भी निर्धारित की गई है। जिले में 31 समितियां ऐसी हैं, जिनके ऊपर जिला सहकारी बैंक का ऋण हैं। इन समितियों पर वितरण न हो पाने के कारण बगल की समितियों से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इन दिनों सरसों, मटर, आलू, चना, मसूर समेत अन्य दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई हेतु किसानों को यूरिया और डीएपी की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद
पंदह। तहसील सिकंदरपुर के नवानगर और पंदह ब्लॉक की लगभग सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। नवानगर ब्लॉक की 11 समितियों में से सिसोटार समिति को छोड़ कर सभी समितियों पर डीएपी की खेप पहुंच रही है। जबकि पंदह ब्लॉक की नौ समितियों पर भी पर्याप्त खाद है। हालांकि नवानगर ब्लॉक क्षेत्र के सिसोटार स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी नदारद होने से किसान परेशान हैं। विभाग दो से तीन दिन के अंदर खाद उपलब्ध होने की बात कह रहा है। एडीओ सहकारिता सूर्यनाथ यादव ने बताया कि सभी समितियों से किसानों को डीएपी और यूरिया का वितरण किया जा रहा है। 250 बोरी प्रति समिति के हिसाब से 250 एमटी की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही इसकी खेप समितियों पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहांव ब्लाॅक में खाद के लिए परेशान किसान
चितबड़ागांव। क्षेत्र पंचायत सोहांव अंतर्गत सुरही सहकारी समिति को छोड़कर सभी समितियों पर यूरिया व डीएपी नदारद है जबकि हाल ही में 12 टन डीएपी और यूरिया सीमित पर आई हुई थी लेकिन कुछ किसानों में वितरण के बाद 22 अक्तूबर को समिति पर पहुंचे किसान बैरंग लौट गए। एडीओ सहकारिता आनंद राय ने बताया कि सुरही साधन सहकारी समिति के सचिव सुशील राय के पास चितबड़ागांव के साथ चौरा कथरिया सहकारी समितियों का भी चार्ज है। उनके पुत्र की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वहां एक बोरी भी यूरिया डाई नहीं आ पाई है। शेष नरही, चितबड़ागांव, सरयां समितियों पर 12-12 टन डीएपी वितरण किया जा चुका है। दोबारा डीएपी के लिए मांग की गई है।

जिले में खाद की उपलब्धता
डीएपी-- 2537 मैट्रिक टन
यूरिया--6466 मैट्रिक टन
जिले में यूरिया व डाई की कमी नहीं है। फिलहाल 129 साधन सहकारी समितियों पर खाद भेज दी गई है। वितरण भी शुरू हो गया है। कुछ समितियां बकाया में चल रही है। उससे जुड़े किसानों को बगल की समिति से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। -ब्रजेश पाठक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed