फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Female PCS officer suicides: six including BJP leader sued

महिला PCS अधिकारी आत्महत्या: प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद भाजपा नेता समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Jul 2020 10:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Female PCS officer suicides: six including BJP leader sued
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय प्रकरण में रोज नित नई जानकारी सामने आ रही है। मामले में बुधवार को प्रियंका गांधी ने  के ट्वीट कर संज्ञान लिया था और प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

विज्ञापन


शाम होते-होते शहर कोतवाली में गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुवान ग्राम निवासी विजयानन्द राय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, भाई ने भाजपा नेता समेत पांच पर एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Female PCS officer suicides: six including BJP leader sued
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
इसमें मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, ईओ संजय राव व कम्प्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के साथ ही दो अन्य को आईपीसी की धारा 306 ( आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करना ) के तहत आरोपी बनाया गया है।

मनियर की 30 वर्षीय पीसीएस अफसर मणिमंजरी की लाश सोमवार को उनके कमरे में पंखे के हुक से लटकती मिली थी। अधिकारी के पिता ने भी मंगलवार को बेटी की हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया था। मंजरी के भाई ने जिस तरह के आरोप लगाए हैं, उसी तरह के आरोप अधिशासी अधिकारी सेवा संघ ने भी एक दिन पहले लगाते हुए डीएम को पत्र दिया था।

 

Female PCS officer suicides: six including BJP leader sued
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
मणिमंजरी के भाई विजयानंद बुधवार को कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए एफआईआर लिखवाई। एफआईआर के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता कुछ ठेकेदारों के साथ मिलकर लगातार गलत भुगतान कराने का अधिशासी अधिकारी पर दबाव बना रहे थे। इन लोगों के दबाव के कारण ही अधिशासी अधिकारी ने खुद को तीन महीने तक जिला मुख्यालय पर संबद्ध करा लिया था। दोबारा मनियर में तैनाती हुई तो फिर दबाव बनाया जाने लगा। 

 
विज्ञापन

Female PCS officer suicides: six including BJP leader sued
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर के अनुसार मणिमंजरी के फर्जी हस्ताक्षर कर दुरुपयोग किया गया। इसमें टैक्स लिपिक विनोद सिंह और कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश भी शामिल थे। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष बिना टेंडर कराए ही दो करोड़ के 35 कार्यों को कराने का दबाव बना रहे थे।

 

Female PCS officer suicides: six including BJP leader sued
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें 18 काम एक ही ठेकेदार को दिया गया था। इसकी शिकायत अपर जिलाधिकारी से भी की गई थी। मनियर के पूर्व ईओ और सिकंदरपुर के वर्तमान ईओ संजय राव ने भी इसे लेकर दबाव बनाया। अधिशासी अधिकारी की गाड़ी का ड्राइवर भी उन लोगों से मिला हुआ था। शनिवार को ही ड्राइवर को हटा दिया था। 

 

Female PCS officer suicides: six including BJP leader sued
अधिशासी अधिकारी के भाई विजयानंद ने कहा कि जब भी वह बहन के यहां आता था, यह सब बातें बताती थीं। शहर कोतवाल विपिन सिंह के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। टीम बनाकर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed