फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Female constable dies during treatment.

Ballia News: इलाज के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत

Thu, 01 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Female constable dies during treatment.
रस़ड़ा क्षेत्र के महराजपुर निवासिनी कुशीनगर जिले में तैनात महिला कांस्टेबल मृतका रेखा देवी। फाइ
रसड़ा। क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी और कुशीनगर जिले के हाटा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रेखा देवी (32) पत्नी बृजेश गोंड की सोमवार को लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को बलिया में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रेखा देवी का शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार देर शाम बलिया गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति बृजेश गोंड ने मुखाग्नि दी। इस दौरान 12 वर्षीय पुत्र मोहित, 10 वर्षीय पुत्री खुशबू, पति बृजेश गोंड और ससुर केशव प्रसाद गोंड का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व शुगर और बीपी बढ़ने के कारण अचानक रेखा देवी की तबीयत खराब हो गई थी। कुशीनगर में उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें आजमगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया। दो दिन पूर्व तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। रेखा देवी वर्ष 2021 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थीं। वर्तमान में वह कुशीनगर जिले के हाटा थाने में तैनात थीं। उनकी मौत से परिजनों के साथ ही गांव में भी शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed