{"_id":"61e3077a264a51171a20c7af","slug":"feeding-of-29057-employees-of-509-departments-will-be-done-training-ballia-news-vns633758932","type":"story","status":"publish","title_hn":"509 विभागों के 29057 कर्मचारियों की फीडिंग, कराएंगे प्रशिक्षण-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
509 विभागों के 29057 कर्मचारियों की फीडिंग, कराएंगे प्रशिक्षण-
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बीते पंचायत चुनाव में हुई परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार कर्मियों को लेकर चाक चौबंद इंतजाम किया है और आवश्यकता के सापेक्ष दोगुना से अधिक कर्मियों की फीडिंग किया है। कुल 509 विभागों के 29057 कर्मियों की फीडिंग की गई है और इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हालांकि इसमें संविदाकर्मी भी हैं और आयोग के निर्देश का इंतजार है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पंचायत चुनाव कराए गए थे। चुनाव के दौरान कई कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार हो गए तो कइयों की जान भी चली गई थी। चुनाव के दौरान कर्मियों के लगातार बीमार होने के कारण मतदान के दिन प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके चलते संविदाकर्मियों को भी चुनावी ड्यूटी में लगाया गया था। इस बार भी विधानसभा का चुनाव कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ही हो रहा है। इसको लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट है। इस बार अधिकारियों ने जिले में संचालित कुल 509 विभागों के अधिकारी से लेकर संविदाकर्मी तक की फीडिंग निर्धारित पोर्टल पर की है। अधिकारियों का मानना है कि किसी तरह के कर्मियों की कमी चुनाव के दौरान न हो सके इसको लेकर तैयारी की गई है। संविदाकर्मियों की ड्यूटी चुनावी कार्य में लगाए जाने को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है और इसको लेकर आयोग के निर्देश का इंतजार है। हालांकि अधिकारी अभी तक सभी कर्मियों को प्रशिक्षित कराकर तैयारी चाक चौबंद रखना चाहता है।
बता दें कि पूर्व के चुनावों के सापेक्ष इस बार विधानसभा चुनाव में 259 बूथ बढ़ाए गए हैं। कुल 2528 बूथों पर चुनाव कराए जाएंगे और इसके लिए कुल 10112 कर्मियों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा 1188 कर्मियों को चुनावी ड्यूटी के लिए रिजर्व रखा जाएगा। लेकिन कुल 29057 कर्मियों की फीडिंग की गई है।