फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fed up with teasing, 10th class student commits suicide by hanging herself

Ballia News: छेड़खानी से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 10 Nov 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fed up with teasing, 10th class student commits suicide by hanging herself
पंदह (बलिया)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को किशोरी का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि छेड़खानी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा थी। गांव के पास ही एक कोचिंग में पढ़ने के लिए जाती थी। लेकिन शनिवार को कोचिंग नहीं गई। उसकी मां और पिता किसी काम से बाहर गई हुई थी। छोटे भाई-बहन घर से बाहर खेल रहे थे। करीब 10 बजे घर पहुंचे पिता ने पुत्री को आवाज लगानी शुरू की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में कमरे के पास पहुंच जब दरवाजा खोला तो आवक रह गए। उनकी चीख सुनकर मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एक दिन पहले थाने में की थी शिकायत : किशोरी के पिता ने शुक्रवार को सिकंदरपुर थाने पहुंचकर एक लड़के पर उनकी पुत्री के छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायती पत्र के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कोचिंग आते-जाते उसे छेड़ा करता था। शुक्रवार को भी मनबढ़ युवक गांव पहुंच गया था। घर से कुछ दूरी पर काम कर रही किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। यह देख किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी के परिजनों को आता देख आरोपी भाग गया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि युवक रास्ते में न सिर्फ छेड़खानी करता है, बल्कि फोन कर धमकी भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed