फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Favored folk songs and tasted the curd of chiuda

लोक गीतों को लुत्फ उठा दही चिउड़ा का स्वाद चखा

Sun, 17 Jan 2021 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Favored folk songs and tasted the curd of chiuda
नगर के रामलीला मैदान में आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संग? - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को नगर के रामलीला मैदान में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की ओर से मकर संक्रांति 2021 महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने ग्राम्य विकास विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इंडियन आइडल में चयनित पल्लव सिंह ने देश भक्ति गीत गाकर उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। वहीं, भोजपुरी गायिका सुनीता पाठक ने सरस्वती वंदना तथा सपना पाठक ने बलिया से जुड़े गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में जुटे मंत्री, अधिकारियों के साथ सभी लोगों ने दही और चिउड़ा खाकर आनंद लिया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि भवानी सिंह ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि यह वीरों और क्रांतिकारियों की धरती है। इस जनपद ने आजादी के पहले ही अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया और सबसे पहले बलिया को आजाद किया। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इन वीरों और क्रांतिकारियों की धरती पर मुझे आनंद स्वरूप शुक्ला ने आने का मौका दिया। परिवारवाद पर बोलते हुए कहा कि लोग चाहते हैं कि सिंहासन मेरे परिवार तक ही रहे लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने कहा कि बलिया की अपनी अलग पहचान है। बलिया के लोग जो भी करते हैं दिल से करते हैं। आप का सम्मान करेंगे तो वह भी दिल से और यदि नाराज हो गए तो सजा भी दिल से ही देते हैं। यह सुनते ही दर्शकों ने भृगु बाबा का जयकारा लगाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने कहा कि इस वर्ष यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां आने के बाद लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द दिख रहा है। यह भृगु बाबा की नगरी है। इसी प्रकार आगे भी सौहार्द बना रहा है। यही मैं कामना करता हूं। इसके पूर्व सीडीओ डॉ. विपिन जैन ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसके माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर हम लोग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी यहां इकट्ठा है। कहा कि बलिया का इतिहास रहा कि जो प्रशासनिक अधिकारी काम नहीं करता है, उसका पूरा प्रशासनिक जीवन अधूरा रहता है। अंत में सांसद, मंत्री, डीएम, एसपी, सीडीओ, डीडीओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसके बाद दही-चिउड़ा खाकर आनंद लिया। इस मौके पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सिकंदरपुर संजय यादव, हिंदू जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक कमलेश, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, डॉ अंजनी पांडेय, गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल आदि रहे। अंत में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की दी गई जानकारी
बलिया। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित मकर संक्रांति 2021 महोत्सव में ग्राम्य विकास विभाग के नेतृत्व में पशुपालन विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से पशुओं के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार रोजगार विभाग द्वारा रोजगार, पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता, उद्यान एवं खाद्य विभाग द्वारा फल-फूल के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

शिव तांडव पर कलाकार ने मनमोहक किया नृत्य
बलिया। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित मकर संक्रांति 2021 महोत्सव में सबसे पहले एक कलाकार ने शिव तांडव मंत्र पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद भोजपुरी गायिका सुनीता पाठक ने सरस्वती वंदना तथा सपना पाठक ने बलिया के इतिहास पर गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। महोत्सव में महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर फूल छिड़ककर अतिथियों का स्वागत किया। यह दृश्य अपने आप में मनमोहक लग रहा था। इसके अलावा, मैदान में भव्य पांडाल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था।

नगर के रामलीला मैदान में आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव में मुख्यमंत्री को संबोधित प्रदर्शनी राज?

नगर के रामलीला मैदान में आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव में मुख्यमंत्री को संबोधित प्रदर्शनी राज?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed