{"_id":"5dbf15a38ebc3e01346ceb30","slug":"father-son-death-due-to-bus-grip-ballia-news-vns492418296","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की जद में आने से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की जद में आने से पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
बांसडीहरोड। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलिया- बांसडीह मार्ग स्थित टकरसन गांव के पास रविवार सुबह बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछाकर तीखमपुर के पास पकड़ लिया। बस थाने में ले जाने के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया है।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां निवासी गौरव सिंह (40) अपने पुत्र आदित्य कुमार सिंह (18) के साथ बाइक से बलिया से अपने गांव जा रहे थे। दोनों अभी टकरसन गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बस की चपेट में आ गए। हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वे अभी कुछ करते इससे पहले ही चालक बस लेकर भागने लगा, तब लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल तीखमपुर के पास घेराबंदी कर चालक को बस समेत पकड़ लिया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके पास मोबाइल के नंबरों के आधार पर पुलिस ने घर वालों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही गांव से परिवार वालों के साथ दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल था तो परिवार की महिलाएं गश खाकर गिर रही थीं। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और वहां से दूर किया।
पति व बेटा खो बेसुध हुई सीमा : घोघा। गौरव सिंह बीते जुलाई में सेना से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वे पुत्र आदित्य, मां नीलम देवी, पत्नी सीमा व चार वर्षीय पुत्री रूही के साथ महिला जिला चिकित्सालय के पास रहते थे। इनके घर में रविवार को छठ पूजा हुई थी। उसी का प्रसाद लेकर पुत्र के साथ पैतृक गांव बकवां जा रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही माता नीलम देवी रोते-रोते बेहोश हो गईं। पत्नी सीमा देवी की स्थिति तो और बुरी है।