फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father arrested for raping 11-year-old daughter

Ballia News: 11 साल की बेटी से दुष्कर्म में आरोपी पिता गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Father arrested for raping 11-year-old daughter
सुखपुरा। जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव में 11 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों में आरोपी के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पूर्व में दो शादियां हुई थीं और दोनों पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है। बच्चों का पालन-पोषण आरोपी के भाई कर रहे थे। इसी बीच आरोपी ने 11 साल की सगी बेटी से दुष्कर्म किया। इससे सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिवार के अन्य सदस्यों को आपबीती सुनाई। रविवार को परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की।
सुखपुरा थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पिता के विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को सोमवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से से ग्रामीण स्तब्ध हैं। एसओ ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed