फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   father and son died due to jeep and scorpio collison in ballia family going for mundan sanskar

Ballia: मुंडन संस्कार में जा रहे परिवार की जीप स्कॉर्पियो से टकराकर पलटी, पिता-पुत्र की मौत , कई घायल

Mon, 22 May 2023 10:29 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 May 2023 10:29 AM IST
सार

 बलिया जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुंडन संस्कार में जा रहे परिवार की जीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
father and son died due to jeep and scorpio collison in ballia family going for mundan sanskar
जीप स्कॉर्पियो से टकराकर पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुंडन संस्कार में जा रहे परिवार की जीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से कोहराम मच गया।  मुंडन संस्कार समारोह की खुशियां मातम में बदली गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के मझौवा गांव से खिचड़ी चौहान के नाती शिवम का मुंडन संस्कार होना था। रिश्तेदार और पूरा परिवार जीप में सवार होकर बलिया गंगा घाट जा रहा था। सलेमपुर पुलिया के समीप बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में मझौवा निवासी पिता-पुत्र खिचड़ी चौहान (65) और रामाशंकर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र चौहान (25), बिंदू देवी (40), मुन्नू ठाकुर (45), अभिषेक (25), राम सिंह (50), लहसिया देवी (55), गुजराती देवी (53), अनवर (50), विष्णु देव (55), बीनू देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, दो महिलाओं के मिले शव, मचा हड़कंप

सभी घायलों को प्रभारी निरीक्षक गडवार आरके सिंह ने नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्रेन की मदद से वाहनों को थाने लाया गया। पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed