{"_id":"69ab268cc7f1ef9bd80c0348","slug":"fatal-attack-on-farmer-he-was-thrown-into-water-after-thinking-he-was-dead-ballia-news-c-190-1-bal1001-159039-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किसान पर जानलेवा हमला, मृत समझकर पानी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किसान पर जानलेवा हमला, मृत समझकर पानी में फेंका
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर किसान हरेराम यादव (45) पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने किसान को मृत समझकर पास के एक पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। राहगीरों की नजर पड़ी तो अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सारंगपुर निवासी हरेराम यादव शुक्रवार की सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे संतोष और खिचड़ी (निवासी पकड़ी ताल) ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।
लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और जब वह बेसुध हो गए, तो उन्हें मरा हुआ समझकर पास के एक गड्ढे में फेंक दिया। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े शरीर पर पड़ी, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सांसें चलती देख ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुरानी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।