{"_id":"5d37414f8ebc3e6c914ab381","slug":"fasting-demand-for-katahal-drain-bridge-repair-ballia-news-vns4745016115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटहल नाला पुल मरम्मत की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सपा नेता ......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटहल नाला पुल मरम्मत की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सपा नेता ......
विज्ञापन
शहर के जर्जर कटहर नाला पुल की मरम्मत की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सपा नेता मिंटू खान व सपा नेत?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जर्जर कटहल नाला पुल को लेकर सपा नेता मिंटू खान व राहुल राय ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पुल के ठीक बगल में आमरण अनशन शुरू किया। सबसे पहले सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने दोनों को माल्यार्पण कराकर अनशन पर बैठाया। तत्पश्चात समर्थक ने हुंकार भरी की यदि जल्द से जल्द पुल को नहीं बनाया जाएगा तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सपा नेता मिंटू खान ने कहा कि कुछ बड़ा हादसा हो जाने के बाद शासन से लेकर प्रशासन सब कोई आगे आते हैं। लेकिन तब तक किसी के सिर से बाप का साया उठ जाता है तो कोई असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं। बीते दिनों वाराणसी और देेशभर में कई बड़े पुल हादसे हुए हैं। लेकिन फिर उप्र शासन व जिला प्रशासन मौन है। कहा कि आज कटहल नाला पुल जो कि न सिर्फ आधा जिला बाकी नेशनल हाईवे पर पुल होने के कारण कई राज्यों का आवागमन इस पुल पर है। दोनों तरफ ज्वाइंट के हिस्सों में आठ-आठ फीट का गड्ढा बन गया है। ज्ञापन तथा पेपर आदि में वस्तुस्थिति सामने आने के बावजूद किसी के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है।
वहीं राहुल राय ने बताया कि कुछ हो जाने के बाद हर जनप्रतिनिधि आएंगे घड़ियाली आंसू बहाने, लेकिन न हो इसलिए पुल की मरम्मत कराने के लिए अभी कोई आवाज नहीं उठा रहा है। लेकिन हम लोग कुछ होने के देंगे और जिला प्रशासन की कुंभकर्णी निद्रा को तोड़कर मानेंगे। अनशन पर मुख्य रूप से सेराजुद्दीन खां, पूर्व अध्यक्ष टीडी कालेज प्रभुनाथ यादव, जलालुद्दीन जेडी, रीतेश मिश्र, ग्राम प्रधान बहेरी शेख अजीमुल्लाह आदि रहे।