{"_id":"ed545fbd4bdb7a413fdda59e42546d20","slug":"farmers-will-farm-equipment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिए जाएंगे कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिए जाएंगे कृषि यंत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 28 Feb 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी यशवंत राव के निर्देश पर कृषि विभाग की तरफ से एक मार्च को बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक परिसर में एक दिवसीय किसान मेला लगाया जाएगा।
इसमें जिले के विभिन्न कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सांसद उपस्थित रहेंगे। इसके मद्देनजर साफ-सफाई युद्धस्तर पर चल रही है। बसंतपुर गांव स्थित शहीद स्मारक में एक मार्च को किसान मेले का आयोजन किया गया है।
इसमें किसानों को विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक यंत्र दिए जाएंगे तथा मौके पर ही आवेदन के अनुसार आनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। किसान मेले में किसानों की विभिन्न फसलों के उत्पादन के बाबत जानकारी देने की भी व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को मेले में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है साथ ही किसानों की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण करने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
मेले में दुग्ध संघ, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, मत्स्य, यूपी स्टेट एग्रो, पीसीएफ, कृषि रक्षा, इफ्को, बीज वितरण निगम, डास्प, सहकारिता, उद्यान, गन्ना, भूमि संरक्षण, नेडा, सीएमओ, लघु सिंचाई आदि विभागों का भी स्टाल लगेगा।
इस मौके पर उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी, रामगोविंद चौधरी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर समेत दर्जनों नेता मौजूद रहेंगे।