फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers Welfare Center will be built in three blocks with 240.42 lakh

Ballia News: तीन ब्लॉकों में 240.42 लाख से बनेंगे किसान कल्याण केंद्र

Wed, 04 Jan 2023 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers Welfare Center will be built in three blocks with 240.42 lakh
वर्ष 2023-24 में जिले के और तीन ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र निर्माण की कवायद कृषि विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग ने मुरली छपरा, बेलहरी व बैरिया ब्लॉक क्षेत्र में जमीनों की तलाश शुरू कर दी है। जमीन उपलब्ध होते ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इन केंद्रों के निर्माण पर कुल 240.42 लाख की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

2019-20 में प्रदेश सरकार ने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आधारभूत ढांचे के निर्माण पर जोर दिया। इसके तहत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्हें नई तकनीकों से पूरी तरह से अपडेट करने को लेकर कवायद शुरू की। इसके लिए किसानों को एक छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके तहत शासन ने जिले को अलग-अलग वर्षों में कुल नौ किसान कल्याण केंद्र आवंटित किया। नए वित्तीय वर्ष में तीन ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र निर्माण की कवायद कृषि विभाग ने शुरू की है। कृषि विभाग मुरली छपरा, बेलहरी व बैरिया ब्लॉक में जमीन की तलाश कर रहा है। जमीन उपलब्ध होते ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दो मंजिला होगा भवन
किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कुल 25 मी. लंबाई व 25 मी. चौड़ाई में किया जाएगा। यह दो मंजिला भवन होगा। इसमें कार्यालय, कृषि रक्षा गोदाम, बीज गोदाम, चौकीदार रूम, शौचालय, मीटिंग हाल, पेयजल आदि की सुविधाएं होंगी। किसानों को एक स्थान पर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी साथ ही किसानों की समस्या का समाधान भी एक ही स्थान पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा ये लाभ
- किसानों को जिला मुख्यालय तक खाद बीज के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
- हर माह किसानों की बैठक सभागार में आयोजित की जाएगी।
- प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण के लिए सुविधा मिलेगी।
- खाद, बीज, यंत्र व अन्य सामानों की खरीद के लिए पंजीकरण कराना आसान होगा।
- ब्लॉक मुख्यालय पर खाद-बीज के गोदाम से उन्हें बीज व खाद की आपूर्ति हो सकेगी।
- रबी, खरीफ व जायद की गोष्ठियों में किसानों को शामिल कराया जाएगा।
अब तक जिले में आवंटित किसान कल्याण केंद्र
वर्ष ब्लॉक का नाम
2019-20 बांसडीह, नगरा, सोहांव
2020-21 पंदह, नवानगर व सीयर
2021-22 रेवती, दुबहर व बेरुआरबारी
तीन ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
- धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed