{"_id":"60c8daa68ebc3e32bc4e948e","slug":"farmers-upset-at-purchasing-centers-due-to-rain-wheat-soaked-ballia-news-vns59499786","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से क्रय केंद्रों पर किसान परेशान, गेहूं भीगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से क्रय केंद्रों पर किसान परेशान, गेहूं भीगा
विज्ञापन
दो दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश के मंगलवार को तेज होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई। एक तो गेहूं खरीद का आखिरी दिन ऊपर से बारिश। क्रय केंद्रों पर कहीं गेहूं पानी में तैरता मिला तो कहीं किसान मशक्कत कर ट्रालियों पर रखे गेहूं को बचाने के लिए प्लास्टिक लगाने में जूझ रहे थे। मंगलवार को खरीद की अंतिम तिथि होने के कारण किसान चिंतित दिखे। सबकी एक ही चिंता थी कि अगर आज खरीद नहीं होगी तो फिर वह क्या करेंगे। हालांकि गेहूं की खरीद 22 जून तक बढ़ा देने से किसानों को थोड़ी राहत हुई है।
समय-11.40
स्थान- बेरुआरबारी गेहूं क्रय केंद्र
सुखपुरा। बेरुआरबारी क्रय केंद्र पर किसान काफी परेशान रहे। किसानों ने कहा कि टोकन ऐसे दिन निकला है जिस दिन किसी कारण से खरीदारी नहीं हो पाई है। किसान कृष्णा सिंह ने बताया कि अगर समय नहीं बढ़ेगा तो किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पिछले साल 25 जून तक खरीदारी हुई। इस बार भी किसानों के हित में सरकार को सोचना चाहिए।
समय- 11.30 बजे
स्थान- बेल्थरारोड कृषि मंडी गेहूं क्रय केंद्र
बेल्थरारोड। कृषि मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को सुबह से अनवरत हो रही वर्षा से गेहूं की खरीदारी बंद रही और किसान परेशान रहे। केंद्र पर करीब एक दर्जन ट्रालियों पर किसानों के गेहूं लद कर खड़े थे। तौल के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। खरीदारी के अंतिम दिन वर्षा ने किसानों की आशा पर पानी फेर दिया। ससना बहादुरपुर निवासी हरेंद्र सिंह, खंदवा निवासी राधेश्याम पटेल, इंदौली निवासी शशि प्रकाश, सत्यप्रकाश आदि किसानों ने बताया कि गेहूं खरीदारी की आज अंतिम तिथि है और सुबह से ही बारिश हो रही है। किसानों ने शासन प्रशासन से गेहूं क्रय की तिथि बढ़ाकर 30 जून तक करने की मांग की।
विज्ञापन
समय- सुबह 11.10 बजे
स्थान- सहकारी समिति नरही गेहूं क्रय केंद्र
नरही। क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधा देने के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं दिखी। बारिश के कारण क्रय केंद्र बंद रहा। क्रय केंद्र परिसर में जलभराव के बीच किसानों का गेहूं पड़ा रहा लेकिन इसे सुरक्षित करने की कोई कवायद नहीं की गई।
समय- सुबह 11 बजे
स्थान- करम्मर गेहूं क्रय केंद्र
सुखपुरा। बेरुआरबारी ब्लॉक के करम्मर गेहूं क्रय केन्द्र पर अंतिम दिन किसानों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। किसान अजय सिंह ने बताया कि दस जून से गेहूं लेकर क्रय केन्द्र पर रात दिन इंतजार कर रहे हैं। अंतिम दिन भी गेहूं खरीद नहीं हो पाई। करमर निवासी अशोक सिंह ने बताया कि गेहूं की खरीद तो हो रही है लेकिन बरसात व चुनाव के चलते इस बार परेशानी आई है। अगर कुछ दिन खरीदारी की सीमा बढ़ा दी जाए तो किसानों को राहत मिलेगी। किसान राम प्रकाश सिंह ने कहा कि 350 क्विंटल की खरीदारी रोज हो रही है, लेकिन किसानों की लंबी भीड़ है।
अब 22 जून तक होगी गेहूं की खरीद
बलिया। जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद सागरवाल ने बताया कि किसानों की लगातार मांग व क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने को देखते हुए शासन ने गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी है। सभी केंद्र प्रभारियों को अवगत कराया जा रहा है।