फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers of the district were honored at the state level, increased their respect

Ballia News: प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुए जनपद के किसान, बढ़ाया मान

Sat, 24 Dec 2022 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers of the district were honored at the state level, increased their respect
बलिया। किसान दिवस पर जनपद के दो किसानों को लखनऊ में सम्मानित कर जनपद का मान बढ़ाया गया। राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर रहे किसान उत्पादक संगठन दिद्यम के निदेशक अरविंद सिंह को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 75000 और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती में बेलहरी ब्लॉक के सोनवानी गांव के किसान रंगनाथ मिश्रा को और दुबहर ब्लॉक के नगवा निवासी किसान कृष्णकांत पाठक को मसूर उत्पादन के लिए राज्य स्तर पर तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर मसूर उत्पादन में बलिया को तीसरा स्थान प्राप्त होने पर जनपद के नगवा निवासी कृष्णकांत पाठक को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये की धनराशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। नगवा निवासी कृष्णकांत पाठक कृषि विज्ञान से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर खेती को नई तकनीक से बढ़ावा देने का कार्य करते आ रहे हैं। पुरस्कार लेने के बाद शनिवार की सुबह बलिया पहुंचने पर कृष्णकांत पाठक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed