फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers' hopes are drying up alongside the canals due to the erratic power supply

Ballia News: बिजली की आंख-मिचौली से नहरों के साथ ही सूख रहीं किसानों की उम्मीदें

Wed, 05 Aug 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers' hopes are drying up alongside the canals due to the erratic power supply
सुखपुरा ​स्थित नहर में लगा बारिश का पानी।संवाद
बलिया। धान की बुआई करने वाले किसानों को नहरों में पानी का इंतजार है। इधर मानसून ने भी दगा दिया है। इसी बीच नहरों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके पीछे सिंचाई विभाग बिजली आपूर्ति में कमी को कारण बता रहा है। बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से पंप कैनाल नहीं चल पा रहे हैं, जिसके कारण नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कटौती का आलम यह है कि दोहरीघाट-तुर्तीपार पंप कैनाल को 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार, पंप कुछ समय के लिए चलते भी हैं तो बिजली कटौती के कारण नहरों में पानी नहीं पहुंच पाता। इधर किसान भी नहरों में पानी की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सिंचाई विभाग ने बिजली आपूर्ति की स्थिति से शासन को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

दोहरीघाट-तुर्तीपार पंप कैनाल की रसड़ा में स्वतंत्र फीडर होने के बावजूद लगातार लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इसके कारण पंप पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से नहीं चल पा रहे सभी पंप: खरीफ सीजन में अब तक बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण दोहरीघाट-तुर्तीपार पंप कैनाल के सभी नौ पंप एक साथ नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कभी सात तो कभी आठ पंप ही संचालित हो रहे हैं। कई बार 24 घंटे की बिजली आपूर्ति के दौरान भी 12 घंटे तक लो-वोल्टेज की स्थिति बनी रहती है। रजबाहों में पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान: पूर। धान की रोपाई के बीच क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। धान की रोपाई के बाद फसल को सिंचाई की आवश्यकता है, जबकि कई स्थानों पर अभी रोपाई हो रही है। क्षेत्रीय किसान बृजेश सिंह, जवाहर सिंह, रामप्रवेश राम ने बताया कि रजबाहे में पर्याप्त पानी नहीं आने से खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed