फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers counted the problems of fertilizer and electricity

Ballia News: किसानों ने खाद और बिजली की समस्याएं गिनाईं

Thu, 19 Sep 2024 06:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers counted the problems of fertilizer and electricity
बलिया। किसान दिवस पर बुधवार को कृषि भवन में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने किसानों की समस्याओं को सुना। संबंधित विभाग को समस्याओं के स्तारण का निर्देश दिया। किसानों ने खाद और बिजली की समस्या से अवगत कराया। साथ ही कहा कि सोलर पंप के लिए धन जमा करने के बाद भी लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि बैंक ऑंफ बड़ौदा में कृषकों के विभिन्न लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक एनपीसीआई न होने से समस्या से अवगत कराया। कहा कि जनपद में सूखे की स्थिति निरंतर बनी हुई है। किसान संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह डीएपी तथा यूरिया के स्टॉक से संबंधित स्थिति के स्पष्ट करने की मांग की। विद्युत आपूर्ति की समस्या के समाधान का मुद्दा भी रखा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में शासन से 67 बनाए क्रय केंद्र जाने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ था, 68 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों ने सोलर पंप का धन जमा किए जाने के संबंध में शिकायत की। जिला कृषि अधिकारी से 214 किसानों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, उपनिदेशक कृषि मनीष सिंह, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed