फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers claimed the lives of crop failure

फसल की बर्बादी ने ली किसान की जान

Wed, 29 Apr 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 29 Apr 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers claimed the lives of crop failure
मौसम की खराबी से बर्बाद फसलों को देख अब एक और किसान की जान चली गई है। क्षेत्र के नगवा गांव निवासी मोहन तुरहा (45) मंगलवार को आए तूफान से बची फसल के भी बर्बाद होने से चिंतित था।
विज्ञापन


बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मोहन ने लगान पर खेती की थी। पहले ही मौसम की मार से फसल खराब हो चुकी थी। रही सही कसर मंगलवार की तूफान ने पूरी कर दी। उसे चिंता थी कि कैसे कर्ज चुकाएगा।
विज्ञापन


मोहन तुरहा (45) लगान पर खेत लेकर लगभग छह बीघे में गेहूं और सब्जी की खेती किया था। लगान पर खेत लेने के साथ ही खेती के लिए वह गांव के कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने के कारण वह काफी परेशान हुआ और बीमार रहता था। बची फसल को मोहन समेटने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच मंगलवार को आई आंधी और बारिश में सब कुछ खत्म हो गया। इस स्थिति को वह बर्दाश्त नहीं कर सका। बुधवार सुबह सदमे से उसकी मौत हो गई।


किसान की पांच पुत्रियां और चार पुत्र हैं। केवल एक बेटी की शादी ही हो पाई है। साल भर पूरे परिवार का खर्च चलाना भी उसके लिए पहाड़ जैसा दिखने लगा था। पत्नी बुचिया देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। उधर सदर एसडीएम बच्चा लाल मौर्य ने बताया कि मोहन की सामान्य मृत्यु हुई है। सदमे से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed