{"_id":"6734a41ef9f62c6c4e0c8f87","slug":"farmers-angry-over-land-acquisition-in-dadri-fair-allege-forceful-land-acquisition-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: ददरी मेला में जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान नाराज, जबरन भूमि अधिग्रहण करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: ददरी मेला में जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान नाराज, जबरन भूमि अधिग्रहण करने का लगाया आरोप
Wed, 13 Nov 2024 06:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:35 PM IST
सार
ददरी मेले के मीना बाजार और कार पार्किंग को लेकर जमीन का अधिग्रहण किया गया लेकिन स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने दबाव डालकर अधिग्रहण किया। कहा कि भूमि पर सब्जी की फसल लगी हुई है और उसका नुकसान सोचे बगैर प्रशासनिक अधिकारियों ने इस जमीन को प्रयोग में लाया है। कहा फसल खराब होगी इसका जिम्मेदार कौन होगा? प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
ददरी मेले के लिए अधिग्रहित जमीन को लेकर विवाद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बलिया जनपद के ऐतिहासिक ददरी मेले के मीना बाजार और कार पार्किंग के लिए जमीन के अधिग्रहण पर किसानों ने बुधवार को एतराज जताया है। किसान मनीष सिंह का आरोप है कि जो जमीन कभी मेला के लिए अधिगृहित नहीं हुई उसको भी अधिग्रहण करने के लिए जिला प्रशासन दबाव बना रहा है। जबकि उस भूमि पर सब्जी की फसल लहलहा रही है।
विज्ञापन
किसान का कहना है कि फसल के नुकसान का जिम्मेदार कौन होगा और इसका मुआवजा कब मिलेगा इस बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। कहा कि पहले से सूचना दी गई होती तो सब्जी कह खेती नहीं की जाती। बिना सूचना के जबरन भूमि अधिग्रहण करने का कुत्सित प्रयास जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए पहले ही किसानों को सूचना दी गई थी। खाली जमीन का 52 रुपये प्रति डिस्मिल के दर से नगर पालिका परिषद मुआवजा देती है।
विज्ञापन