{"_id":"6a359aeb906e68514c0af478","slug":"farmer-drowns-in-the-ganges-9-deaths-by-drowning-in-the-last-month-ballia-news-c-190-1-bal1001-166654-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गंगा में किसान डूबा, एक महीने में 9 की डूबने से हुई है माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गंगा में किसान डूबा, एक महीने में 9 की डूबने से हुई है माैत
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के शिवपुर घाट पर युवक की डूबने की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह तथ
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान किसान लक्ष्मण गुप्ता डूब गए। सूचना पर पुलिस, गोताखोर और मल्लाह तलाश में जुट गए। एक महीने में गंगा में डूबने की यह 10वीं घटना है।
लालगंज निवासी लक्ष्मण गुप्ता (55) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया।
फोन एक अन्य युवक ने उठाया, उसने बताया कि स्नान के दौरान लक्ष्मण गुप्ता गंगा में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण शिवपुर घाट पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर दोकटी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
स्थानीय मल्लाहों की ओर से जाल डाला गया तथा गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है।सूचना पर आजमगढ़ से पीएसी बाढ़ राहत बचाव दल पांच घंटे बाद दोपहर दो बजे माैके पर पहुंचा। तलाश जारी है।