फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer dies after being hit by bike

बाइक के धक्के से किसान की मौत

Tue, 06 Sep 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by bike
बैरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर टेंगरही गांव के सामने बाइक के धक्के से सोमवार को टेंगरही गांव निवासी केदारनाथ वर्मा (59) पुत्र रामनरेश वर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन

केदारनाथ वर्मा अपने गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पार करके खेत में जा रहे थे। बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय से चिकित्सकों ने उन्हें मऊ के लिए रेफर किया। जाते समय रास्ते में सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed