{"_id":"644aba5614b9d462080f8cd4","slug":"farmer-died-after-falling-from-the-tree-ballia-news-c-20-1-175665-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पेड़ से गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पेड़ से गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के ढेंकवारी गांव में पेड़ से गिर कर हरिश्चंद्र राम (55) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक का दरवाजे पर ही आम का पेड़ है। उस पर फल लगा है। वह प्रतिदिन आम तोड़ कर उसे बेंच कर अपने परिवार का खर्च चलाते थे। घटना के दिन भी वह आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े थे। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरे। इससे उनकी कमर और पैर में फ्रैक्चर हो गया। सिर में भी चोट लगी थी।
गांव के लोग उन्हें नगरा चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक उन्हेंं अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। आर्थिक तंगी से गांव के लोग घर लेकर वापस लौट गए। कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके घर में सिर्फ एक पुत्री है। उसकी शादी हो चुकी है। पिता की देखरेख के लिए मायके में ही रहती थी।