फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   farji schools ko mila tha notice

अप्रैल में बीएसए के फर्जी पाए गए कई विद्यालयों को दिया था नोटिस

Thu, 02 Jun 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 02 Jun 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
farji schools ko mila tha notice
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जनपद में प्राथमिक तथा जूनियर विद्यालयों की बाढ़ आ गई है। मानकों की अनदेखी कर बिना मान्यता ही सैकड़ों विद्यालय संचालित हो रहे  हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच कर अवैध  पाये गये विद्यालयों को बंद कराकर नोटिस भी थमाया था।  लेकिन  विद्यालय प्रबंधकों  पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन



परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर सैकड़ों  विद्यालय बिना मान्यता ही चलाए जा रहे हैं। गांव से लगायत शहर के पॉश  इलाकों तक ऐसे संचालित विद्यालयों को देखा जा सकता है। इस तरह से प्राथमिक  तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दोनों ही बिना मान्यता चल रहे हैं।
विज्ञापन


शासन के  आदेश पर ऐसे विद्यालयों के खिलाफ मुहिम चलाने का आदेश दिया गया था। जिला  बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह द्वारा अप्रैल में इसके विरुद्ध अभियान  चलाया गया था। जिसमें करीब 250 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय फर्जी  पाये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मान्यता के चल रहे  फर्जी विद्यालयों को बीएसए द्वारा  बंद करा दिया गया था। साथ ही बीएसए ने बिना मान्यता वाले विद्यालयों को  स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी किया था। लेकिन बंद कराये गये विद्यालयों में से  अधिकतर स्कूल कुछ ही दिन बाद खुल गये। इनके अलावे सैकड़ों अन्य विद्यालय  बिना मान्यता चलाये जा रहे हैं जिनकी भनक शिक्षा विभाग तक को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed