फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family uproar over woman's death

महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Wed, 24 Mar 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Family uproar over woman's death
रसड़ा के कमतैला चट्टी पर जाम के दौरान विलखते परिजन। - फोटो : BALLIA
रसड़ा। महिला की मौत पर गुस्साए परिजनों ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के कमतैला चट्टी स्थित एक निजी अस्पताल पर जमकर हंगामा किया और अस्पताल के सामने ही रसड़ा-नगरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी प्रभु दयाल के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। परिवारवाले अस्पताल पर गलत इलाज करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित कमतैला चट्टी पर काफी दिनों से एक प्राइवेट अस्पताल बगैर कोई बोर्ड लगाए चल रहा था। जहां पर मंदा गांव निवासी भागमनी देवी (46) पत्नी हर्षनाथ चौहान को परिजनों ने सात मार्च को पेट में दर्द होने पर भर्ती कराया था। चिकित्सक ने महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। मंगलवार की सुबह महिला के पेट में असहनीय पीड़ा होने पर रेफर कर दिया। परिवार के लोग महिला को मऊ स्थित एक नर्सिंग होम ले गए जहां चिकित्सक ने वाराणसी ले जाने की सलाह दी। मऊ से वाराणसी जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह गुस्साए महिला के परिजनों ने अस्पताल पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया और सुबह छह बजे अस्पताल के बाहर ही रसड़ा-नगरा मार्ग को अवरुद्ध कर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप था कि महिला का गलत ढंग से इलाज किया गया जिससे उसकी मौत हुई। उधर, हंगामा का देख अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज एवं चिकित्सक खिसक गए। मौके पर एसडीएम प्रभु दयाल ने परिजनों को नर्सिंग होम पर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो बजे जाम समाप्त कराया। पुलिस मृतका के पति हर्ष नाथ चौहान की तहरीर पर जांच में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed