फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family of accused of raping daughter, put chemicals on crop to dry

बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों पर फसल पर रसायन डाल सूखाने का आरोप

Mon, 11 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Family of accused of raping daughter, put chemicals on crop to dry
बैरिया। बेटी से दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों पर दवा छिड़क कर सब्जी की फसल को नष्ट करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैरिया पुलिस को तहरीर दी है और एसडीएम से फसल नष्ट होने की जांच कराने की गुहार लगाई है। उप जिलाधिकारी ने मामले की जांच करवाई तो शिकायत सही निकली।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव निवासी व्यक्ति बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतिपुर में बटाई पर खेत लेकर सब्जी की खेती किया है। 15 दिसंबर को उक्त व्यक्ति ने एक युवक पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बैरिया थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद, पीड़ित ने फिर पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि आरोपी के परिजन इस मामले का समझौता कराने के उद्देश्य से दबाव डालने के लिए उसके दो एकड़ सब्जी की फसल पर रसायन का छिड़काव कर फसल सूखा दिया है। उधर, पीड़ित की शिकायत पर उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से जांच कराई जिसमें फसल नष्ट करने का मामला सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed