फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family members created ruckus at PHC over death of pregnant woman

Ballia News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने पीएचसी पर किया हंगामा

Tue, 05 May 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus at PHC over death of pregnant woman
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के प्रसव केंद्र पर प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के बाद रोती-
बांसडीह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के प्रसव केंद्र में रविवार की देर रात प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे दिन कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीएचसी परिसर में हंगामा किया। इस दौरान ओपीडी प्रभावित हुई। सीओ जय शंकर मिश्र, कोतवाल राकेश सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


गोड़धप्पा निवासी राकेश पटेल की पत्नी रूबी देवी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की दोपहर में पीएचसी स्थित प्रसव केंद्र पर भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने प्रसव कराया। रूबी ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के कुछ घंटे बाद रात में रूबी को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा जो रात भर जारी रहा। रात में हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर रेफर नहीं किया गया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे हालत ज्यादा गंभीर होने पर जिला महिला अस्पताल रेफर किया। वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन एम्बुलेंस से शव लेकर बांसडीह पीएचसी के प्रसव केंद्र पर पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर कुछ ही देर में एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ जयशंकर मिश्र, थानाध्यक्ष मनियर, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले की जांच के बाद दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को जांच सौंप कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed