फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fake the appointment of education friend

शिक्षा मित्र की नियुक्ति को बताया फर्जी, सौंपा बीएसए को पत्रक

Fri, 25 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Fake the appointment of education friend
बलिया। शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा अंतर्गत सोनबरसा गांव निवासी जुगल कुमार दुबे शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह को शिकायती पत्र देकर गांव में तैनात शिक्षामित्र की नियुक्ति प्रपत्रों की जांच की मांग की है। बीएसए को सौंपे शिकायती पत्र में दुबे ने उल्लेख किया है कि शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा अंतर्गत सोनबरसा नंबर दो प्राथमिक विद्यालय पर तैनात एक शिक्षामित्र फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे वर्ष 2005 में अनुदेशक के पद पर नियुक्त हुआ। इसके बाद अनौपचारिक शिक्षा विभाग ने उसकी नियुक्ति शिक्षामित्र के पद पर कर दी। बाद में सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किए जाने के दौरान उक्त शिक्षामित्र गांव के ही विद्यालय पर सहायक अध्यापक बन गया। हालांकि पुन: सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को मूल पद पर वापस भेजे जाने के बाद वह शिक्षामित्र के पद पर तैनात है और दबंगई के साथ मनमाने तरीके से ड्यूटी करता है। शिकायती पत्र में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुजारिश की है। बता दें कि इस मामले को लेकर वर्ष 2012 से जुगल कुमार दुबे विभागीय मुलाजिमों के दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के
विज्ञापन

शिकायती पत्र मिला है। उसमें उल्लेखित तथ्यों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रेवती को नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत मामले की जांच रिपोर्ट के अधार पर आगे की कारवाई की जायेगी।
विज्ञापन

शिवनारायण सिंह,बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed