{"_id":"58d40cae4f1c1b771d1a2188","slug":"fake-faster-at-examination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों पर जमकर हो रही नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों पर जमकर हो रही नकल
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने गुरुवार को बोर्ड परीक्षा का जायजा लिया। अधिकांश परीक्षा केन्द्रों पर गड़बड़ी पाई गई। एक केन्द्र पर तो डीएम के पहुंचने के बाद नकल की बारिश होने लगी और स्कूल का चपरासी उसे बटोर कर हटाने में ल
इंटर की परीक्षा के दौरान जयनारायन इंटर कालेज दुर्गीपुर बेरूआरबारी पर जिलाधिकारी पहुंचे तब चपरासी विद्यालय के पीछे जाकर नकल सामग्री को इकट्ठा करने में लग गया। मनाही के बावजूद प्रबंधक के परिवार के लोग कक्ष निरीक्षक की भूमिका में थे। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने सुबह की पाली में रामनाथ इंटर कालेज दुबहड़, परासर ब्रह्मचर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय सीताकुंड पहुंचे जहां चार कक्ष निरीक्षक शशिभान यादव, अनीता यादव, मनोहर यादव व अनीता चौहान ड्यूटी से अनुपस्थित थे। डीएम ने कार्रवाई का निर्देश डीआईओएस को दिया। विश्वनाथ तिवारी इंटर कालेज नीरूपुर में दो परीक्षार्थियों के पास से मोबाइल मिला।