फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fake birth and death certificate racket exposed

Ballia News: फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के रैकेट का खुलासा

Tue, 10 Jun 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fake birth and death certificate racket exposed
बलिया। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के मणिपुर पुलिस ने फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस तीन दिन पूर्व दोकटी थाना के कोडहरा गांव से जन सेवा संचालक अक्षय यादव को गिरफ्तार कर ले गई है। आरोपी ने 250 रुपये प्रति प्रमाण पत्र के हिसाब से 150-200 लोगों के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसमें जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर के रजिस्ट्रार के फर्जी हस्ताक्षर और सील का दुरुपयोग किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी प्रमाण पत्र और घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया है।
विज्ञापन

राजमाता देवेंद्र कुमारी मेडिकल कॉलेज के सहायक जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. संटू बाघ ने 20 मार्च 2024 को मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विभिन्न जन सेंवा के माध्यम से 2006, 1970, 1984 और 2011 के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाए जा रहे हैं। ये प्रमाण पत्र जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर के रजिस्ट्रार के नाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर डिजिटल रूप में तैयार किए गए हैं, जबकि 2013 से पहले अस्पताल द्वारा ऐसे कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए थे। शिकायत के साथ छह फर्जी प्रमाण पत्र भी पेश किए गए। पुलिस ने इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के बाद आरोपी अक्षय कुमार यादव, निवासी कोडहरा, थाना दोकटी का नाम प्रकाश में आया। मणिपुर थाना पुलिस की एक विशेष टीम बलिया के दोकटी थाना पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बाबत दोकटी थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि छत्तिसगढ़ के मणिपुर थाना पुलिस आई थी, वह एक जनसेवा संचालक को गिरफ्तार कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed