{"_id":"6786a1cbe441cb52c703829b","slug":"faith-outweighs-the-cold-a-flood-of-devotees-gathered-on-the-banks-of-ganga-ballia-news-c-190-1-bal1002-131338-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ठंड पर आस्था भारी, गंगा तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ठंड पर आस्था भारी, गंगा तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
बलिया। मकर संक्रांति पर्व पर कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी रही। गंगा स्नान के लिए महावीर घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पुण्य बेला में हजारों लोगों ने गंगा डुबकी लगाई। साथ ही तिल-गुड़ आदि दान किया। शहर के बाबा बालेश्वर व हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। गंगा स्नान व दर्शन पूजन के बाद लोगों ने चिउरा व दही का आनंद लिया।
मकर संक्रांति की सुबह मौसम भी श्रद्धालुओं की आस्था का परीक्षा ले रहा था। कोहरे व ठंडी हवा चलने के बाद भी श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके। मंगलवार की भोर में चार बजे से ही लोग चार पहिया, बाइक, ई-रिक्शा के अलावा पैदल ही घाटों की तरफ चल पड़े। कोहरे के कारण छह मीटर तक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। स्नान घाट पर सबसे अधिक संख्या महिलाओं की थी। गंगा के शिवरामपुर घाट व माल्देपुर घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक रही। स्नान के बाद लोगों ने तिल, गुड़, चावल, सब्जी, तिलवा, चिउरा आदि का दान किया। महिलाएं गंगा जी को दही, गुड़ व चिउरा चढ़ाकर पूजन किया। घाट आने वाले मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मझौवां : हुकुम छपरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हुकुम छपरा गंगा घाट समेत क्षेत्र के मझौवां, पचरुखिया, गंगापुर, चौबे छपरा, सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, दया छपरा, नौरंगा, भुआल छपरा, शतिघाट, भुसौला, शिवपुर आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान ध्यान किया।
विज्ञापन
एनएच-31 पर लगा छह घंटे जाम
सार्वजनिक स्थानों पर लगी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की लापरवाही देखी गई। नेशनल हाईवे-31 पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देने से मंझौवां से लेकर दया छपरा तक पांच-छह घंटे तक जाम लगा रहा। जाम समाप्त कराने में पुलिस को मशक्कत करनी पड्ी। हुकुम छपरा गंगा घाट पर विभिन्न समितियां श्रद्धालुओं की मदद में लगी थीं।
सरयू तट पर भी लोगों ने लगाई डुबकी
बेल्थरारोड। मकर संक्रांति पर सरयू नदी के विभिन्न तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मठिया गुलौरा शिवमंदिर घाट, खैराखास, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, सहिया, हल्दीरामपुर आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बेल्थराबाजार में मेले जैसा दृश्य रहा। श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। दोपहर तक सरयू स्नान का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्र के कठौड़ा गांव के पश्चिम तरफ स्थित संत जंगली बाबा के स्थान पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। सरयू तट स्थित अद्वैत शिव शक्ति परमधाम, डूहां के समीप आयोजित मेले में भी लोगों ने भाग लिया।
लखनापार : सीसोटार, लीलकर, खरीद, डूंहा बिहरा आदि घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू (घाघरा) नदी में डुबकी लगाई और चावल, गुड़, तिल आदि वस्तुओं का दान किया।
सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
बलिया। मकर संक्रांति पर गंगा, सरयू नदी के घाटों पर सुरक्षा को लेकर संबंधित थाना पुलिस के कर्मी मुस्तैद रहे। नदी के गहरे पानी में बैरिकेडिंग की गई थी, स्थानीय मल्लाहों के साथ नावों से भ्रमण कर लोगों को किनारे पर नहाने के लिए सचेत करते रहे।
नगर के शिवरामपुर घाट, कीनाराम घाट, माल्देपुर घाट, दुबहडर घाट, उजियार घाट, भरौली घाट, मझौंवा घाट, पचरूखिया घाट, हुकुम छपरा घाट आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। नरही क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर, उजियार, भरौली, गोविंदपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। नरही पुलिस भी एहतियात के तौर पर नाव से निगरानी करती रही। फेफना पुलिस माल्देपुर, सेमरा घाट पर मुस्तैद रही। रसड़ा पुलिस टोंस नदी किनारे लखेश्वर डीह पर लगे मेले में सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही। बेल्थरारोड में स्नानार्थियों की सुविधा के लिए घाटों पर अलाव व महिलाओं के कपड़े बदलने के इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी घाटों पर पुलिस, होमगार्ड जवान व चौकीदार मुस्तैद रहे।