{"_id":"61e5ad45b72e682d4952dee6","slug":"fair-elections-will-be-a-challenge-in-coastal-areas-ballia-news-vns634094199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटवर्ती इलाकों में निष्पक्ष चुनाव होगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटवर्ती इलाकों में निष्पक्ष चुनाव होगी चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों के अलावा कुछ अन्य ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान प्रशासन के लिए इस बार भी चुनौतीपूर्ण होगी। उक्त इलाकों में अभी भी संगीनों के साए में मतदान कराया जाता है। एसडीएम ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी को आश्वस्त किया है।
सरयू नदी के तटवर्तीय इलाके यादव बहुल हैं। ऊपरी क्षेत्रों के 25 से अधिक गांवों में गोंड़, बिन्द, मल्लाह व अन्य ओबीसी मतदाताओं की संख्या काफी है। क्षत्रिय, भूमिहार तथा ब्राह्मणों की संख्या कम है। इसी तरह कुछ अन्य ग्राम पंचायतों के क्षत्रिय बहुल गांवों में कोइरी, मल्लाह, गोड़, अनुसूचित जाति के अलावा ब्राह्मण व अन्य जाति के लोग भी है। चुनाव में जातिगत लहर खूब चलती है। रेवती, बैरिया व दोकटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले इस इलाके में लगभग दर्जनों बूथ है जहां हमेशा संगीन के साए में ही मतदान हुआ है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव प्रचार रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। वहीं अधिकारियों की टीम भी अभी तक सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण नहीं कर पाई है। हालांकि उसे सभी मतदान केंद्रों की फीडबैक जल्द मिलने की उम्मीद है। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने दीयरांचल के लोगों को आश्वस्त किया है कि मतदान पूरी शांति के साथ होगा। कहीं भी अशांति की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। अशांति फैलाने वालों को चिन्हित किया जा चुका है। कुछ के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है तो कुछ के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।