फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Facilities and respected businessmen sought

व्यापारियों ने मांगी सुविधाएं और सम्मान

Sat, 07 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 07 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Facilities and respected businessmen sought
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शहर के जापलिनगंज स्थित साहू भवन में हुई। इसमें व्यापारियों ने अपने  सम्मान, सुविधा और विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श किया। कहा कि देश में व्यापारी समाज के लोग हमेशा एक दूसरे के सहयोग में लगे रहते है।
विज्ञापन



बावजूद  इसके उन्हें वाजिब सम्मान नहीं मिलता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल  के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान और  सुरक्षा के लिए किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। हम संघर्ष के लिए  हमेशा तैयार है।
विज्ञापन



गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के मुद्दे पर  संजीदा नहीं है। उन्होंने मांग किया कि हत्या में मृत सुरेंद्र गुप्ता  धराहरा और दयाछपरा के अरविंद कुमार वर्मा कोक बीस-बीस लाख मुआवजा दिया जाए।  जैसे अन्य लोगों को सरकार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें प्रदेश सरकार को धर्म, जाति और  वर्ग के आधार पर भेद नहीं करना चाहिए। जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने कहा  कि प्रदेश सरकार बनने के बाद पहली बार बलिया जनपद में कानून का शासन और अपराधियों में कानून का भय दिख रहा है। जिसे व्यापारियों सहित आम जनता में  सुरक्षा की भावना महसूस की जा रही है।



पूर्व चेयरमैन तथा संगठन के  जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान ने कहा कि आज व्यापारी हित में जो प्रस्ताव पारित  हुआ है
उसे प्राथमिकता से लागू किया जाए।


जिला युवा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता  ने कहा कि जनपद के व्यापारी वर्ग के परिवार से जब तक एक-एक युवा समाज में  नहीं निकलेगा तब तक मान-सम्मान की रक्षा नहीं हो सकेगी। इस मौके पर अशफाक  अहमद, मनोज राय, मनीष गुप्ता, सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता, आदित्य सिंह,  दिनेश सरार्फ, शंकर दानी, अजय सोनी, बृजमोहन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed