{"_id":"65550f8bddba0552df0a31b6","slug":"extension-of-operation-period-of-chhapra-new-delhi-weekly-special-train-ballia-news-c-190-1-bal1001-7146-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छपरा-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छपरा-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार
विज्ञापन
बलिया। छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्व से चलाई जा रहीं विशेष गाड़ियों के परिचालन की अवधि का विस्तार किया गया है। इन गाड़ियों का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान साप्ताहिक विशेष गाड़ी (05064) का तीन दिसम्बर तक एक फेरा बढ़ाया गया है। छपरा-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी (05159) को 25 नवम्बर तक एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। नई दिल्ली-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी (05160) का विस्तार 27 नवम्बर तक एक फेरे के लिए किया गया है।
छपरा से जबलपुर स्पेशल का संचालन आज : छपरा-जबलपुर एकल यात्रा विशेष गाड़ी (05113) का संचलन 16 नवम्बर को छपरा से एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-जबलपुर विशेष गाड़ी 16 नवम्बर को छपरा से 11:05 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12:25 बजे, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी होते हुए जबलपुर पहुंचेगी।