फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Excise team raids brick kiln, two arrested

आबकारी टीम का ईंट भट्ठे पर औचक छापा, दो गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Excise team raids brick kiln, two arrested
बलिया। आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव स्थित ईंट भट्ठे पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब बरामद किया। साथ ही दो क्विंटल लहन भी नष्ट किया। टीम ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इसके उपरांत आबकरी विभाग की टीम ने सहतवार कस्बा स्थित बीयर की दुकान, विदेशी मदिरा की दुकान तथा देशी शराब की दुकान नंबर 1 एवं नंबर 2 का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दुकान पर संचित स्टॉक के बारकोड, क्यूआर कोड को चेक किया तथा स्टॉक का मिलान किया। टीम में उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्या, जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन, क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक त्रिपाठी के अलावा पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed