{"_id":"682f0c340e61cdfeea04acad","slug":"excise-department-raids-bhakhar-600-kg-of-liquor-destroyed-two-furnaces-demolished-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भाखर में आबकारी विभाग का छापा, 600 किग्रा लहन नष्ट किया गया, दो भट्ठियां तोड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भाखर में आबकारी विभाग का छापा, 600 किग्रा लहन नष्ट किया गया, दो भट्ठियां तोड़ी गई
Thu, 22 May 2025 05:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 22 May 2025 05:59 PM IST
सार
आबकारी विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही दो भट्ठियों को तोड़ा और 600 किलोग्राम लहन को नष्ट किया। इसके साथ ही 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की और दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
लहन नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को रेवती थाना क्षेत्र के भाखर गांव में छापा मार कर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान टीम ने मौके पर 600 किग्रा लहन और कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियां भी नष्ट की। मामले में आबकारी विभाग ने दो अभियाेग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विभाग को यह शिकायत मिली थी कि भाखर गांव में अवैध रुप से कच्ची शराब का निर्माण और कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी विजय शुक्ला ने क्षेत्र दो के आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक संदीप यादव, मनोज यादव, विनोद कुमार साव एवं प्रदीप कुमार मौर्य और विभागीय आरक्षियों की टीम बनाई।
विज्ञापन
टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह भाखर गांव में दबिश दी। इस दौरान गांव के खेतों में अलग-अलग स्थानों पर बनाई दो भट्ठियों को नष्ट किया। साथ ही 600 किग्रा लहन व शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट किया। जबकि दो अभियोग पंजीकृत करते हुए 30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन